आज 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का एक साल पूरा हो चुका है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की सालगिरह की खुशी काजश्न मनाया, जिसकी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कीं। इन शानदार तस्वीरों के साथ सोनाक्षी ने जहीर के लिए एक खास नोट भीलिखा है।
सोनाक्षी सिन्हा ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी और जहीर की शादी के एक साल होने की खुशी में केक काटा और जमकर तस्वीरें भीखिंचवाईं। सोनाक्षी ने इन शानदार तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'साल के पति और 8 साल के प्रेमी को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं - ILYSM मैं फूट सकता हूं। मेरी जान@iamzahero।'
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने 23 जून, 2024 को शादीकी थी। इंटीमेट शादी के बाद कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी थी। पार्टी में सलमान खान, रेखा और काजोल सहित कई सेलेब्स ने शिरकत की थी।दोनों ने शादी से पहले आठ साल तक एक-दूजे को डेट किया है।
सोनाक्षी जल्द ही फिल्म 'निकिता रॉय' में नजर आएंगी। यह एक अलौकिक थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन कुश एस सिन्हा ने अपने निर्देशन मेंकिया है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका नजर आएंगी। सोनाक्षी के अलावा फिल्म में परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नय्यर हैं। यहफिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Check Out The Post:-