ताजा खबर
उत्तर कोरिया में भीषण हादसा, किम जोंग-उन के सामने डूबा 5000 टन वजनी युद्धपोत   ||    असीम मुनीर का फील्ड मार्शल बनना ‘डिस्टर्बिंग साइन’, पूर्व अमेरिकी NSA ने जताई चिंता   ||    Israel-Gaza Ceasefire: गाजा में सीजफायर पर राजी हुए नेतन्याहू, अब हमास को माननी होंगी ये शर्तें   ||    जेलेंस्की के बाद अब इस देश के राष्ट्रपति के साथ हुई डोनाल्ड ट्रंप की भिडंत, सोशल मीडिया में वीडियो व...   ||    कतर विमान मामले में सवाल करने पर क्यों भड़के ट्रंप, रिपोर्टर से बोले- आपको यहां से चले जाना चाहिए   ||    Washington: इजराइली दूतावास के 2 कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, यहूदी संग्रहालय के पास की घटना   ||    School Assembly News Headlines Today: 22 मई के लिए टॉप राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और मनोरंजन जगत ...   ||    Live Weather Updates: देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में आंधी-बारिश की संभावना, मैदानी राज...   ||    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एनकाउंटर, सेना ने 3-4 आतंकियों को घेरा   ||    Jyoti Malhotra Youtuber: 5 दिन की रिमांड के बाद आज कोर्ट में पेश होगी ज्योति, पुलिस की पूछताछ में हु...   ||    पीएम मोदी करेंगे देश के 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन, जानें कैसे खास बनेगा यात्रियों का अनुभव?   ||    राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज शाम 5 बजे होगा जारी, जानें कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट   ||    Fact Check: बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्रा का नहीं हुआ निधन, यहां जानें सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का सच   ||    22 मई का इतिहास: घटनाएं जिन्होंने बदला दुनिया का नक्शा   ||    कुछ ही घंटों में स्टार्ट होगा इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम, शुक्र और मंगल बनाएंगे नवपंचम योग   ||    कुछ ही घंटों में स्टार्ट होगा इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम, शुक्र और मंगल बनाएंगे नवपंचम योग   ||    MI vs DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड, बन गई पहली टीम   ||    MI vs DC: 3 विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज   ||    IPL 2025: टॉप-2 के लिए छिड़ेगी जंग, अभी तय नहीं हो पाया प्लेऑफ का शेड्यूल   ||    सोना खरीदने का सुनहरा मौका, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में गिरे दाम   ||    +++ 

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दिया, राज्य में 21 महीने से हिंसा जारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, February 9, 2025

मुंबई, 09 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपना इस्तीफा गवर्नर को दिया। गवर्नर अजय कुमार भल्ला ने इस्तीफा स्वीकार किया और बीरेन सिंह से कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर पद संभालने के लिए कहा है। बीरेन सिंह पर राज्य में 21 महीने से जारी हिंसा के चलते काफी दबाव था। विपक्षी पार्टियां भी लगातार NDA से इस मुद्दे पर सवाल पूछ रही थीं। आपको बता दें, इस्तीफे का फैसला लेने से पहले बीरेन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी। नए मुख्यमंत्री पर फैसला एक-दो दिन के भीतर लिया जाएगा। तो वहीं, कूकी समुदाय की संस्था ITLF के प्रवक्ता गिन्जा वूलजोंग ने कहा, बीरेन सिंह ने मणिपुर विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव में हार के डर से इस्तीफा दिया है। हाल ही में उनका एक ऑडियो टेप लीक हुआ था, जिसका संज्ञान सुप्रीम कोर्ट ने लिया है। ऐसे में अब भाजपा के लिए भी उन्हें बचाना मुश्किल लग रहा है। बिरेन चाहे मुख्यमंत्री रहें या नहीं, हमारी मांग अलग प्रशासन की है। मैतेई समुदाय ने हमें अलग किया है। अब हम पीछे नहीं हट सकते। बहुत खून बह चुका है। एक राजनीतिक हल ही हमारी मुसीबत का समाधान कर सकता है। कूकी समुदाय अलग प्रशासन की मांग को लेकर अब भी जस का तस कायम है।

CM बीरेन सिंह ने सेक्रेटेरिएट में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, कई लोगों ने अपने प्रियजन को खो दिया। कई लोगों ने अपना घर छोड़ दिया। मुझे वास्तव में खेद है। मैं माफी मांगना चाहता हूं। मणिपुर में 3 मई 2023 से कुकी-मैतेई समुदाय के बीच हिंसा जारी है। मैतेई-कुकी समुदाय के बीच भड़की हिंसा को 600 से ज्यादा दिन बीत चुके हैं। बीरेन ने बताया, 'मणिपुर में मई 2023 से अक्टूबर 2023 तक गोलीबारी की 408 घटनाएं दर्ज की गईं। नवंबर 2023 से अप्रैल 2024 तक 345 घटनाएं हुईं। मई 2024 से अब तक 112 घटनाएं सामने आई हैं।' हालांकि राज्य में पिछले महीने से शांति है। हिंसा की कोई घटना नहीं हुई। छिटपुट प्रदर्शन के लिए भी लोग सड़कों पर नहीं उतरे। सरकारी दफ्तर रोजाना खुल रहे हैं और स्कूल में बच्चों की तादाद बढ़ रही है।

भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.