ताजा खबर
UPI के नियम में होने जा रहा ये खास बदलाव, सभी पेमेंट ऐप पर होगा लागू   ||    सस्ते होंगे लोन! तीसरी बार भी कम हो सकती है रेपो रेट, EMI और ब्याज दरों में फिर राहत की उम्मीद   ||    Public Holidays: जून में कुल 11 दिन रहेगी सरकारी छुट्टी, आपके शहर में छुट्टियां होगी या नहीं? देखें ...   ||    बलूच आर्मी ने किया पाकिस्तान के इस शहर पर कब्जा, जवानों को बनाया बंधक   ||    ट्रंप ने चीन को दिया एक और झटका, स्टील के आयात पर 25% से बढ़ाकर 50% किया टैरिफ   ||    काम आई थरूर की कूटनीति, कोलंबिया ने पाकिस्तान के समर्थन में दिया बयान लिया वापस   ||    ‘भारत-पाकिस्तान के बीच मैंने परमाणु आपदा टाली…’, सीजफायर पर ट्रंप ने फिर दिखाया बड़बोलापन   ||    ‘भारत पर हमले का 10 गुना ताकत से मिलेगा जवाब’, शिवसेना सांसद प्रियंका ने पाकिस्तान को दिया चैलेंज   ||    चीन को पीछे छोड़कर आगे निकला भारत, अमेरिका को iPhone एक्सपोर्ट करने के मामले में बना नंबर 1   ||    तुर्की एयरलाइंस के साथ लीज डील करो खत्म, सरकार ने इंडिगो को दिया अंतिम मौका   ||    आंधी-बारिश बरपाएंगी कहर! 70 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं, कश्मीर से कन्याकुमारी तक बिगड़ेगा मौसम, I...   ||    ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था जलवा… कौन हैं नेहा भंडारी? जिन्हें आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने किया सम...   ||    Weather LIVE 31 May 2025: UP-Bihar में बारिश का अलर्ट, कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम, जानिए लेटेस्ट अपड...   ||    LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 31 मई 2025: अब्बास अंसारी की विधायकी पर सीजेएम...   ||    LIVE Covid-19 Cases In India: दिल्ली में कोरोना से हुई 60 साल की महिला की मौत, पूरे देश में बढ़ रहे ...   ||    Fact Check: मनोहरलाल धाकड़ मामले में फर्जी वीडियो और तस्वीरों को किया जा रहा वायरल   ||    31 मई का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Chandra Gochar: जून माह के पहले दिन इन 3 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज, चंद्र करेंगे सिंह राशि में गोच...   ||    क्रिकेट में रोमांच बढ़ाने के लिए ICC ने बनाए नए नियम, अगले महीने से होंगे लागू   ||    GT vs MI: रोहित या बुमराह नहीं, मुंबई की जीत का ‘साइलेंट हीरो’ निकला ये खिलाड़ी   ||    +++ 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, प्रयागराज के बुलडोजर एक्शन ने झकझोर दिया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 1, 2025

मुंबई, 01 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी को मकान गिराने पर फटकार लगाई। कोर्ट ने अधिकारियों के बुलडोजर एक्शन को अमानवीय और अवैध बताया। साथ ही कहा- 2021 में हुई इस कार्रवाई के दौरान दूसरों की भावनाओं और अधिकारों का ख्याल नहीं रखा गया। जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जवल भुइयां की बेंच ने कहा- देश में लोगों के रिहायशी घरों को इस तरह से नहीं गिराया जा सकता है। इसने हमारी अंतरआत्मा को झकझोर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, राइट टु शेल्टर नाम की भी कोई चीज होती है। उचित प्रक्रिया नाम की भी कोई चीज होती है। इस तरह की कार्रवाई किसी भी तरह से ठीक नहीं है।

दरअसल, प्रयागराज प्रशासन ने 2021 में गैंगस्टर अतीक की प्रॉपर्टी समझकर एक वकील, प्रोफेसर और 3 अन्य के मकान गिरा दिए थे। सुप्रीम कोर्ट में वकील जुल्फिकार हैदर, प्रोफेसर अली अहमद और अन्य लोगों ने याचिका दाखिल की थी। ये वो लोग हैं, जिनके मकान तोड़े गए थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इनकी याचिकाएं ठुकरा दी थीं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी को आदेश दिया कि जिनके मकान गिराए गए हैं, उन्हें 6 हफ्तों के भीतर 10-10 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भुइयां ने यूपी के अंबेडकर नगर में 24 मार्च की घटना का जिक्र करते हुए कहा, ''अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान एक तरफ झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा था तो दूसरी तरफ एक 8 साल की बच्ची अपनी किताब लेकर भाग रही थी। इस तस्वीर ने सबको शॉक्ड कर दिया था।

सुप्रीम कोर्ट में जब पहले इस केस की सुनवाई हुई तो पीड़ितों की तरफ से वकील अभिमन्यु भंडारी ने दलील दी। उन्होंने कहा था, अतीक अहमद नाम का एक गैंगस्टर था, जिसकी 2023 में हत्या कर दी गई थी। अफसरों ने पीड़ितों की जमीन को अतीक की जमीन समझ लिया। उन्हें (राज्य को) अपनी गलती स्वीकार कर लेनी चाहिए।" इस दलील पर यूपी सरकार ने कहा था कि हमने याचिकाकर्ताओं को नोटिस का जवाब देने के लिए उचित समय दिया था। इस बहस से जस्टिस ओका सहमत नहीं हुए। उन्होंने कहा, नोटिस इस तरह क्यों चिपकाया गया? कूरियर से क्यों नहीं भेजा गया? कोई भी इस तरह नोटिस देगा और तोड़फोड़ करेगा? ये तोड़फोड़ का एक ऐसा मामला है, जिसमें अत्याचार शामिल है।

भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.