ताजा खबर
सिंगर यासर देसाई को लेकर बढ़ी चिंता, वायरल वीडियो ने फैलाई बेचैनी   ||    टेक्सास में बाढ़ से 100 से अधिक लोगों की मौत, 26 फीट बढ़ा नदी का जलस्तर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी   ||    ‘हम भारत के साथ सौदा करने के करीब…,’ 14 नए देशों पर टैरिफ के ऐलान के बाद क्या बोले ट्रंप?   ||    पाकिस्तान में एक और तख्तापलट की तैयारी, जरदारी को हटाकर मुनीर बन सकते हैं राष्ट्रपति   ||    ट्रंप ने अब इन 14 देशों में लगाया टैरिफ, लिस्ट में म्यांमार 40 फीसदी टैक्स के साथ सबसे ऊपर   ||    डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ाई टैरिफ लागू करने की डेडलाइन, किस देश में कितना टैरिफ? लिस्ट आई सामने   ||    रील के चक्कर में गई जान, बिहार में ट्रेन से गिरा शख्स तो महाराष्ट्र में तालाब में डूबा   ||    ब्रिक्स समिट के बाद स्टेट विजिट के लिए ब्रासीलिया पहुंचे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा   ||    ’10 साल में 50,000 लोगों को मिलेगी नौकरी’, केंद्रीय मंत्री बोले- 2047 तक टॉप 5 देशों में शामिल होगा ...   ||    25 करोड़ से अधिक कर्मचारी उतरेंगे आज भारत बंद में, स्ट्राइक की कॉल से इन सेवाओं पर रहेगा असर   ||    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का जोधपुर एम्स में निधन   ||    Monsoon Alert: दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने बिहार ने बढ़ाया इंतजार   ||    Fact Check: क्या बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की हो गई घोषणा? जानें क्या है दावे का पूरा सच   ||    इतिहास में 8 जुलाई: जानिए इस तारीख से जुड़ी 8 महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं   ||    Love Rashifal: चंद्र गोचर के प्रभाव से 3 राशियों की लाइफ में खिलेंगे प्यार के फूल, कम होंगी दूरियां   ||    वियान मुल्डर ने इस व्यक्ति के कहने पर नहीं तोड़ा ब्रायन लारा का नाबाद 400 रनों का रिकॉर्ड, हुआ बड़ा खु...   ||    IND vs ENG: MCC ने आलोचकों की बोलती की बंद, जो रूट के विकेट पर नो बॉल नहीं देने के विवाद पर दी सफाई   ||    यश दयाल पर यौन उत्पीड़न के मामले में FIR हुई दर्ज, पीड़िता ने जड़े गंभीर आरोप   ||    सिर्फ 121 रुपये रोजाना और बेटी की शादी तक मिलेंगे 27 लाख! कमाल है LIC की ‘कन्यादान पॉलिसी’   ||    अडानी पावर की 4,000 करोड़ की डील; कंपनी ने पूरा किया विदर्भ पावर का अधिग्रहण   ||    +++ 

बेंगलुरु भगदड़: हाईकोर्ट से KSCA अफसरों की गिरफ्तारी पर राहत, RCB अफसर समेत चार गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 6, 2025

मुंबई, 06 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बेंगलुरु में 4 जून को हुई भीषण भगदड़ के मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के अधिकारियों को 16 जून तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी है। हाईकोर्ट में दायर याचिका में KSCA ने अपने खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने की मांग की थी। यह भगदड़ चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड के दौरान हुई थी, जिसमें करीब 3 से 4 लाख लोग जमा हुए थे। इस हादसे में 13 साल की एक लड़की समेत 11 लोगों की जान चली गई और 33 लोग घायल हो गए थे। कर्नाटक सरकार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए RCB, KSCA और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए थे। इसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने RCB के सीनियर मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले और DNA कंपनी के तीन अधिकारियों, किरण, सुमंथ और सुनील मैथ्यू को गिरफ्तार किया। निखिल सोसाले को दुबई रवाना होते समय बेंगलुरु एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया। फिलहाल ये चारों 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। निखिल ने अपनी गिरफ्तारी को हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसकी सुनवाई सोमवार को होनी है। हादसे के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। विपक्ष की तरफ से इस्तीफों की मांग पर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार ने FIR दर्ज की, न्यायिक जांच का आदेश दिया और जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित भी किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि इसके बाद सरकार और क्या कर सकती है।

सरकार की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने राजनीतिक सचिव के. गोविंदराज को पद से हटा दिया और सूचना विभाग के प्रमुख हेमंत निंबालकर का तबादला कर दिया। साथ ही, बेंगलुरु के ADGP इंटेलिजेंस हेमंत एम निंबालकर का भी तबादला किया गया और उनकी जगह आईपीएस रवि एस. को नियुक्त किया गया। वहीं, 25 वर्षीय घायल युवक रोलन गोम्स ने कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में RCB, KSCA और DNA कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। साथ ही, सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज माइकल डी’कुन्हा की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है, जिसे 30 दिन में रिपोर्ट सौंपनी है। इसके अलावा, बेंगलुरु के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद समेत आठ अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन अफसरों में एडिशनल पुलिस कमिश्नर सी. बालकृष्ण, डीसीपी शेखर एच. टेक्कण्णवर, एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस विकास कुमार, कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ए. के. गिरीश और क्रिकेट स्टेडियम के प्रभारी अधिकारी शामिल हैं। बी. दयानंद की जगह सीमंत कुमार सिंह को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.