ताजा खबर
Weather LIVE 2 June 2025: प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्वोत्तर में आई बाढ़ से हुई मौतों पर दुख जताया   ||    Live Covid-19 Cases In India: देश में कोरोना के एक्टिव केस 3961, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया किन राज...   ||    Elon Musk के पिता के भारत दौरे का मकसद आया सामने, अयोध्या राम मंदिर के भी करेंगे दर्शन   ||    ‘कश्मीर विवाद सुलझाने के लिए दुनिया आगे आएं…’, शांगरी-लॉ डायलॉग में पाकिस्तान का नया पैंतरा   ||    विराट कोहली के मशहूर पब-रेस्टोरेंट पर केस, स्मोकिंग से जुड़ा है मामला   ||    नॉर्थ ईस्ट में बाढ़ और भूस्खलन से 34 लोगों की मौत, 19 जिले प्रभावित, जनजीवन बेहाल   ||    नेपाल में उग्र प्रदर्शन, पूर्व गृह मंत्री को घसीटते हुए ले गई पुलिस, देखें Video   ||    रूस के साथ चल रहे युद्ध के बाद यूक्रेनी कमांडर ने क्यों दिया इस्तीफा? ये है वजह   ||    ‘बाइडेन 2020 में मारे गए, क्लोन से किया रिप्लेस’, ट्रंप ने ‘TRUTH’ पर शेयर की अजीबोगरीब थ्योरी   ||    कोलोराडो के मॉल में आतंकी हमला, हमलावर ने लगाए ‘फ्री फिलिस्तीन’ के नारे, 6 लोग घायल   ||    Colorado Terror Attack: कौन है मोहम्मद सबरी सोलिमन? जिसने कोलोराडो में आतंकी हमले को दिया अंजाम   ||    क्या था रूस पर हुए ड्रोन हमले के पीछे यूक्रेन का सीक्रेट प्लान? डेढ़ साल की प्लानिंग पर क्या बोले वि...   ||    Fact Check: 'कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका भाजपा के लिए करेंगी प्रचार', बीजेपी ने इसे ...   ||    इतिहास में 2 जून: भारतीय राजनीति से लेकर वैश्विक घटनाओं तक, जानिए इस तारीख से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक...   ||    Chandra Gochar: महेश नवमी पर चंद्र करेंगे कन्या राशि में गोचर, इन 3 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम   ||    PBKS vs MI: दिल तोड़ने वाली हार पर फूटा हार्दिक पांड्या का गुस्सा, बताया कहां हुई चूक?   ||    PBKS vs MI: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, मुंबई के साथ आईपीएल में पहली बार हुआ ये खेला   ||    PBKS vs MI: फाइनल में RCB से भिड़ंत को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, खिलाड़ियों का दिया खास मैसेज   ||    UPI के नियम में होने जा रहा ये खास बदलाव, सभी पेमेंट ऐप पर होगा लागू   ||    सस्ते होंगे लोन! तीसरी बार भी कम हो सकती है रेपो रेट, EMI और ब्याज दरों में फिर राहत की उम्मीद   ||    +++ 

कलकत्ता हाईकोर्ट ने संदेशखाली मामले में कहा, अगर 1% भी सच्चाई है, तो पूरा प्रशासन और सत्ताधारी पार्टी 100% जिम्मेदार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 4, 2024

मुंबई, 04 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। संदेशखाली मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने बंगाल सरकार को कहा, अगर इस मामले में एक परसेंट भी सच्चाई है तो यह शर्मनाक है। पूरा प्रशासन और सत्ताधारी पार्टी इसके लिए नैतिक तौर पर 100% जिम्मेदार है। यह लोगों की सुरक्षा का मामला है। आप एससी-एसटी नेशनल कमीशन की रिपोर्ट देखेंगे तो उसमें अगर एक फीसदी भी सच है तो ये 100 फीसदी शर्मनाक है। बंगाल महिला सुरक्षा के मामले में NCRB का डेटा दिखाता है। एक अन्य जनहित याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि इस मामले में गवाहों को सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा कारणों से कोई भी महिला अदालत में गवाही देने के लिए आगे नहीं आई।

वहीं, एक अन्य याचिकाकर्ता की वकील प्रियंका टिबरेवाल ने कहा, ज्यादातर महिलाएं अनपढ़ हैं। ई-मेल तो भूल जाइए, वो खत भी नहीं लिख सकती हैं। हमारे पास 500 से ज्यादा महिलाओं ने सेक्शुअल असॉल्ट की शिकायत की है। हमारे पास एफिडेविट हैं, जिनमें कहा गया है कि केवल एक शाहजहां गिरफ्तार हुआ है। उसके 1000 साथी गांव में घूम रहे हैं और शाहजहां के खिलाफ बयानबाजी ना करने के लिए धमका रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि अगर महिलाओं ने बयान दिया तो उनके पति-बच्चों का सिर काटकर फुटबॉल खेलेंगे। साथ ही, कोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की तरफ से पेश वकील किशोर दत्ता ने कहा, अगर कोर्ट आदेश दे तो हम एक जनहित याचिका दायर कर सकते हैं कि पिछले 10 सालों में CBI जांच के क्या नतीजे निकले और उन केसेस का अब तक क्या हुआ। इस मामले में ईडी की ओर से पैरवी कर रहे केंद्र सरकार के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल धीरज त्रिवेदी ने राज्य सरकार पर सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए पूछा कि ऐसी स्थिति में केंद्रीय एजेंसियां ​​जांच को कैसे आगे बढ़ा सकती हैं।

आपको बता दें, संदेशखाली के मुख्य आरोपी शाहजहां के खिलाफ 5 जनहित याचिकाओं पर चीफ जस्टिस टीएस शिवज्ञानम और जस्टिस हिरण्मय भट्टाचार्य की बेंच ने सुनवाई की। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपी TMC से निष्कासित नेता शेख शाहजहां को बंगाल पुलिस ने 29 फरवरी को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे CBI को सौंप दिया था। दरअसल, संदेशखाली में शेख शाहजहां और उसके दो साथियों शिबू हाजरा और उत्तम सरदार पर आरोप है कि वे महिलाओं का लंबे समय से गैंगरेप कर रहे थे। इस केस में शिबू हाजरा, उत्तम सरदार, शाहजहां समेत 18 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.