ताजा खबर
Fact Check: एयर इंडिया के विमान में बैठे शख्स के Facebook Live में कैद हुई हादसे की घटना? जानें वायर...   ||    Surya Gochar: 4 दिन बाद राहु के नक्षत्र में बैठेंगे सूर्य, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद संभलकर   ||    18 जून का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएं और गौरवमय क्षण   ||    SL vs BAN: आ गया WTC 2025-27 का पहला शतक, 2 खिलाड़ियों ने पहले दिन लगाई सेंचुरी   ||    MLC 2025: 13 छक्के, 2 चौके, ग्लेन मैक्सवेल ने 48 गेंदों पर शतक लगाकर मचाया तहलका   ||    IND vs ENG: इंग्लैंड से वापस लौटा धाकड़ खिलाड़ी, सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी   ||    इजरायल-ईरान टकराव का भारत में पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर क्या असर? पेट्रोलियम मंत्री ने दिए राहत के संक...   ||    Gold Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना-चांदी, इतने रुपये हुए कम; जानें ताजा भाव   ||    Free Aadhaar Update: अरे वाह! 1 साल तक आधार अपडेट मुफ्त, जानें कैसे बदलें घर का पता और Surname   ||    एअर इंडिया फ्लाइट यात्रियों के लिए बनी आफत, 1 दिन में 7 उड़ानें हुईं कैंसिल   ||    अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद बोइंग 787 की 66 उड़ानें कैंसिल, DGCA ने विमान कंपनियों से मांगा जव...   ||    एअर इंडिया पर क्यों भड़कीं NCP सांसद सुप्रिया सुले? कंपनी ने दी सफाई   ||    Explainer: अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच करने क्यों आईं विदेशी एजेंसियां, जानिए क्या है इसके पीछे का ...   ||    समुद्र में बढ़ी इंडियन कॉस्ट गार्ड की ताकत, बेड़े में शामिल हुआ ‘अचल ‘, जानें क्या है खासियत   ||    Explainer: क्या है ‘RAT’? टेकऑफ के समय हो गया था एक्टिव, प्लेन क्रैश में मिला अहम सुराग   ||    Israel Iran Conflict LIVE: अमेरिका के बाद ब्रिटेन ने भी मिडिल ईस्ट में तैनात किए लड़ाकू विमान   ||    PM मोदी से किस अंदाज में मिले ग्लोबल लीडर्स? G-7 Summit से सामने आईं तस्वीरें मन मोह लेंगी   ||    Israel Iran War: ट्रंप की चेतावनी पर खामेनेई का पलटवार, यहूदियों पर दया नहीं दिखाएंगे   ||    Israel Iran War: इजरायल और ईरान में मिसाइल हमले जारी, जंग में कूद सकता है अमेरिका!   ||    G7 Summit में पीएम मोदी और इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात, इन मुद्दों पर चर्चा   ||    +++ 

कंवरलाल मीणा की विधायकी रद्द होने पर कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष पर साधा निशाना, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, May 23, 2025

मुंबई, 23 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान में बीजेपी विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी समाप्त किए जाने के बाद कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा मीणा की तीन साल की सजा को बरकरार रखने के बावजूद विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी सदस्यता खत्म करने में जानबूझकर देरी की, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था की गरिमा के खिलाफ है। टीकाराम जूली ने कहा कि जब कंवरलाल मीणा को कोर्ट से तीन साल की सजा मिल चुकी थी, तब भी उनकी सदस्यता को समाप्त करने के बजाय उन्हें बचाने के रास्ते तलाशे जा रहे थे। जूली ने दावा किया कि कांग्रेस विधायक दल ने इस मुद्दे को लेकर तीन बार विधानसभा अध्यक्ष और एक बार राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा, फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बाद में निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई और अंततः न्याय के लिए कोर्ट का रुख करना पड़ा।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह केवल कानूनी प्रक्रिया का मामला नहीं था, बल्कि यह विधानसभा की गरिमा बनाए रखने की जिम्मेदारी भी थी, जिसे नजरअंदाज किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब कंवरलाल मीणा विधायक पद पर रहते हुए जेल गए, तब विधानसभा की गरिमा धूमिल हुई। इस मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आखिरकार कांग्रेस पार्टी के दबाव और सुप्रीम कोर्ट में 'कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट' की अर्जी के बाद विधानसभा अध्यक्ष को बीजेपी के सजायाफ्ता विधायक की सदस्यता रद्द करनी पड़ी। डोटासरा ने कहा कि लोकतंत्र में संविधान सर्वोपरि है और कांग्रेस पार्टी बार-बार बीजेपी और आरएसएस को यही बात याद दिलाती रहेगी। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद विधायक की सदस्यता तुरंत खत्म की जानी चाहिए थी, लेकिन 23 दिन तक देरी कर के विधानसभा अध्यक्ष ने पक्षपातपूर्ण रवैया दिखाया और कानून के स्पष्ट निर्देशों की अवहेलना की। डोटासरा ने दावा किया कि एक अभियुक्त को बचाने के लिए नियमों की अनदेखी की गई, लेकिन अंत में सत्य की जीत हुई और संविधान के अनुसार कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि देश में दो कानून नहीं हो सकते और कांग्रेस पार्टी यह सुनिश्चित करती रहेगी कि सभी को एक ही संविधान के तहत न्याय मिले।

भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.