ताजा खबर
बलूच आर्मी ने किया पाकिस्तान के इस शहर पर कब्जा, जवानों को बनाया बंधक   ||    ट्रंप ने चीन को दिया एक और झटका, स्टील के आयात पर 25% से बढ़ाकर 50% किया टैरिफ   ||    काम आई थरूर की कूटनीति, कोलंबिया ने पाकिस्तान के समर्थन में दिया बयान लिया वापस   ||    ‘भारत-पाकिस्तान के बीच मैंने परमाणु आपदा टाली…’, सीजफायर पर ट्रंप ने फिर दिखाया बड़बोलापन   ||    ‘भारत पर हमले का 10 गुना ताकत से मिलेगा जवाब’, शिवसेना सांसद प्रियंका ने पाकिस्तान को दिया चैलेंज   ||    चीन को पीछे छोड़कर आगे निकला भारत, अमेरिका को iPhone एक्सपोर्ट करने के मामले में बना नंबर 1   ||    तुर्की एयरलाइंस के साथ लीज डील करो खत्म, सरकार ने इंडिगो को दिया अंतिम मौका   ||    आंधी-बारिश बरपाएंगी कहर! 70 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं, कश्मीर से कन्याकुमारी तक बिगड़ेगा मौसम, I...   ||    ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था जलवा… कौन हैं नेहा भंडारी? जिन्हें आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने किया सम...   ||    Weather LIVE 31 May 2025: UP-Bihar में बारिश का अलर्ट, कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम, जानिए लेटेस्ट अपड...   ||    LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 31 मई 2025: अब्बास अंसारी की विधायकी पर सीजेएम...   ||    LIVE Covid-19 Cases In India: दिल्ली में कोरोना से हुई 60 साल की महिला की मौत, पूरे देश में बढ़ रहे ...   ||    Fact Check: मनोहरलाल धाकड़ मामले में फर्जी वीडियो और तस्वीरों को किया जा रहा वायरल   ||    31 मई का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Chandra Gochar: जून माह के पहले दिन इन 3 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज, चंद्र करेंगे सिंह राशि में गोच...   ||    क्रिकेट में रोमांच बढ़ाने के लिए ICC ने बनाए नए नियम, अगले महीने से होंगे लागू   ||    GT vs MI: रोहित या बुमराह नहीं, मुंबई की जीत का ‘साइलेंट हीरो’ निकला ये खिलाड़ी   ||    GT vs MI: बुमराह की कोच जयवर्धने से लड़ाई? वायरल तस्वीरों ने सनसनी मचाई   ||    अडाणी पोर्ट्स ने जारी किया अब तक का सबसे बड़ा बॉन्ड, LIC ने लगाए पैसे   ||    India GDP: FY25 में 6.5% की दर से बढ़ी जीडीपी, चौथी तिमाही में रही 7.4% इकोनॉमी   ||    +++ 

लखनऊ में पथराव, महिला इंस्पेक्टर समेत 6 के सिर फूटे, PAC तैनात, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 12, 2025

मुंबई, 12 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। लखनऊ में सरकारी जमीन पर अंबेडकर प्रतिमा रखने को लेकर जमकर बवाल हुआ। इसे हटाने के विरोध में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने इकट्‌ठे होकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया। इसमें महिला इंस्पेक्टर मेनका सिंह समेत 6 लोगों के सिर फूट गए। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए पांच राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े। करीब 6 घंटे तक बवाल चलता रहा। बाद में काफी मशक्कत के बाद प्रशासन और ग्रामीणों की बीच सहमति बन पाई। फिलहाल प्रतिमा कपड़े से ढकी रहेगी। घटना लखनऊ कलेक्ट्रेट से करीब 36 किमी दूर बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के मवई खातरी गांव की है। यह गांव बीकेटी मेन रोड से 1 किलोमीटर अंदर है।

प्रशासन और ग्रामीणों की बीच सहमति बनने के बाद प्रतिमा कपड़े से ढकी रहेगी। इसके बाद गांव से थानों की पुलिस वापस बुला ली गई। हालांकि, एहतियात के तौर पर PAC तैनात रहेगी। डीसीपी नार्थ गोपाल चौधरी ने बताया, बातचीत के जरिए समस्या का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाएगा। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य है। मूर्ति लगाने को लेकर विवाद गांव के ही दो पक्षों के बीच का है। एक पक्ष ने 3 दिन पहले प्राथमिक स्कूल के सामने अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। जहां प्रतिमा लगाई गई, वह ग्राम समाज की जमीन है। इसको लेकर गांव के ही दूसरे पक्ष ने विरोध शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ा, तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बीकेटी, इटौंजा, महिंगवा, मड़ियांव, महिला थाने की पुलिस पहुंची। तनाव देखते हुए पीएसी को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने हालात संभालने के लिए ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। लेकिन, इसी बीच गांव वाले उग्र हो गए। उन्होंने पथराव कर दिया। इसमें महिला इंस्पेक्टर मेनका सिंह के अलावा महिगंवा थाने के दरोगा रामेंद्र सिंह, हेड कॉन्स्टेबल जय प्रकाश, लाल मोहम्मद, नगुवामऊ चौकी प्रभारी शेष मणि और एलआईयू के क्षेत्रीय प्रभारी सिद्धेश वर्मा घायल हुए हैं।

गांव वालों का कहना है कि तीन दिन पहले ग्राम प्रधान के प्रस्ताव पर रात में चुपचाप प्रतिमा रखी गई थी। न तो प्रशासन से इसकी इजाजत ली गई और न ही ग्रामीणों से राय ली गई। प्रतिमा जिस जगह रखी गई, वह ग्राम समाज की जमीन है। यहां पहले हाट-बाजार और शादी-समारोह होते थे। इससे नाराज सैकड़ों बुजुर्ग, महिलाएं और युवा खातरी गांव से निकलकर पहाड़पुर चौराहा पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर बैठकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। नारेबाजी कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि प्रतिमा हटाई जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो। हालात बिगड़ते देख मौके पर BKT SDM सतीश चंद्र त्रिपाठी, कई थानों की पुलिस और PAC बल को तैनात किया गया। प्रशासन की अपील का कोई असर नहीं हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में गांव के प्रधान प्रतिनिधि को हिरासत में ले लिया, जिससे ग्रामीण और भड़क गए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया। ग्रामीण मुन्नी देवी ने कहा कि पुलिस ने ग्रामीणों को जमकर पीटा है। उन्हें ईंट लगी है। पुलिस ने कपड़े भी फाड़े हैं। ग्राम प्रधान को किडनैप करके ले गए हैं। उन्होंने ढूंढ़ने गए तीन-चार लोगों को भी किडनैप कर लिया है।

भोपाल और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Bhopalvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.